सालभर से पुलिस को छकाने वाला 2 बदमाश गिरफ्तार

निगड़ी : समाचार ऑनलाइन – पिछले एक साल से पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस को चकमा दे रहे 2 शातिर अपराधियों को फिरौती व डकैती विरोधी टीम ने निगड़ी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि लखन उर्फ विकास कैलाश जाधव (उम्र 22 वर्ष, निवासी गुरुदत्त हाउसिंग सोसायटी, ओटास्कीम, निगड़ी) व नितिन महावीर चंदनशिवे (उम्र 23 वर्ष, नि। सिद्धार्थ हाउसिंग सोसायटी, रुपीनगर, निगड़ी) आरोपियों के नाम हैं। लखन सातव के खिलाफ निगड़ी पुलिस स्टेशन में 9 मामले दर्ज हैं तथा वह 4 आपराधिक मामलों में फरार था। नितिन के खिलाफ 6 केसेस दर्ज हैं तथा निगड़ी पुलिस स्टेशन के दो मामलों में वह फरार था। वे एक साल से पुलिस को चकमा दे रहे थे। इस बीच, पुलिसकर्मी शैलेश सुर्वे को जानकारी मिली कि दोनों चिकन चौक, ओटा स्कीम परिसर में आये हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया।

फिरौती व डकैती विरोधी टीम के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर अस्पत, पुलिस उप-निरीक्षक विट्ठल बढ़े, पुलिसकर्मी अजय भोसले, उमेश पुलगम, शैलेश सुर्वे, किरण काटकर, आशीष बोड़के व सागर शेड़गे की टीम ने यह कार्रवाई की।