आलंदी में ट्रस्टी ने की खुदकुशी

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड के आलंदी इलाके में एक ट्रस्टी द्वारा सुसाइड किए जाने की घटना सामने आयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आलंदी पुलिस स्टेशन घटनास्थल पर दाखिल हो गई। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। इस घटना का खुलासा आज सुबह 8 बजे के करीब हुआ है।

[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B075FY4RWK,B07417987C’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b7be4965-bb0d-11e8-b2e0-bb759189f6cb’]

1862 लाइसेंस जब्त, 279 पासपोर्ट रोके, 70 के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

प्राप्त जानकारी अनुसार आलंदी में स्थित ज्ञानेश मिशन संस्था के ट्रस्टी प्रभाकर महाराज शास्त्री ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आज सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा खोला गया तो उनकी लाश पंखे से लटकी हुई पायी गई। घरवालों ने तुरंत उनकी लाश को पंखे से उतारा और हॉस्पिटल में भरती कराया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने प्रभाकर शास्त्री को मृत घोषित किया।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W,B0756W2GWM,B07D5ZD12G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c6618976-bb0d-11e8-b1f0-5d68b963751c’][amazon_link asins=’B01N54ZM9W,B0756W2GWM,B07D5ZD12G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c64aa660-bb0d-11e8-ad9e-7326ee0b8cc6′]

इस बात की जानकारी तुरंत आलंदी पुलिस को दी गई। आलंदी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश कर रही है। अबतक यह नहीं पता चल सका है कि ट्रस्टी ने आत्महत्या क्यों की। इस घटना से घरवालों को काफी गहरा सदमा लगा है। ट्रस्टी के खुदकुशी किए जाने से आसपास के इलाके में काफी चर्चा का विषय बना हुआ। आत्महत्या की वजह फिलहाल अभी तक पता नहीं चल सकी है।