Triple Murder in Sangli | सांगली में ट्रिपल मर्डर से मची भारी खलबली ! मोहिते-साठे गुट में हुई जमकर मारपीट 

सांगली (Sangli News), 2 अगस्त : सांगली (Triple Murder in Sangli) जिले में दिन-दहाड़े तीन लोगों की हत्या (Murder) से पुरे शहर में बड़ी खलबली मच गई है।  सांगली (Triple Murder in Sangli) जिले के पलुस तालुका के दुधोंडी में तीन लोगों की धारदार हथियार से सपासप वार कर हत्या कर दी गई।  यह घटना दुधोंडी के वसंत नगर (Vasant Nagar) में घटी।  इस घटना में चार लोग जख्मी भी हो गए।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) घटनास्थल पर पहुंची।  इस घटना के बाद से गांव में तनाव है।

 

मृतकों का नाम अरविंद साठे (Arvind Sathe) (उम्र 52 ), विकास मोहिते (Vikas Mohite) (उम्र 32 ) और सनी मोहिते (Sunny Mohite) (उम्र 28 ) है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।  हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।  लेकिन कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश में यह हत्या की गई है।  यह भी कहा जा रहा है कि जयंती मनाने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद के बाद यह हत्या की गई है। तीनों की हत्या से पूर्व दुधोंडी में मोहिते (Mohite) और साठे (Sathe) गुट में जमकर मारपीट (Beating) हुई थी।  विवाद के बाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया था।
रविवार की सुबह 7 बजे पुलिस स्टेशन जाने के दौरान मृतकों पर हमला (Attack) किया गया।  इसके बाद दो गुटों का विवाद खुल कर सामने आ गया था।

यह विवाद बढ़ने पर धारदार हथियार से वार कर तीन लोगों की हत्या (Murder) कर दी गई। जबकि घटना में चार लोग गंभीर  जख्मी हो गए है।  उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

——————————————————————————————————————

 

Pune Crime | पुणे के मंचर में दिन-दहाड़े शातिर पर फायरिंग ! ओंकार उर्फ़ राण्या का खात्मा, परिसर में खलबली

पुणे (Pune News)/मंचर, 2 अगस्त : पुणे (Pune Crime) ग्रामीण में दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या (Murder) करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  यह घटना (Pune Crime) रविवार की दोपहर तीन बजे घटी। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई है।  घटना की जानकारी मिलते ही मंचर पुलिस स्टेशन (Manchar Police Station) के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।

 

National Lok Adalat | पुणे में राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक विभाग के 10 हज़ार केस पर फैसला आया, 1. 22 करोड़ दंड जमा