रिक्शा से सफर करना हुआ आसान : शहर में ‘रिक्शा ऐप’ लॉन्च 

पुणे : समाचार ऑनलइन
करीब एक साल पहले, पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ )ने यात्रियों के लिए नया ऑटोरिक्शा ऐप लॉन्च करने की घोषणा की थी। लेकिन आरटीओ द्वारा इस योजना पर लंबे समय तक काम नहीं किया गया। जिसके बाद हाल ही में ऑटोरिक्शा मालक-चालक संघटना ने ‘रिक्शा ऐप’ लॉन्च किया। इसका लक्ष्य तेजी से बढ़ रहे सार्जवनिक परिवहन में ऑटोरिक्शा चालक के लिए आसानी से गरहक ढूंढना है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’42d5730b-be3c-11e8-b223-f96b70f7e3d7′]
नवी पेठ में स्थिति पत्रकार भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां नागरिक कार्यकर्ता, साजग नागरिक मंच के अध्यक्ष विवेक वेलंकर, ग्राहक पेठ के अध्यक्ष सूर्यकांत पाठक और परिवहन कार्यकर्ता बाबा शिंदे के उपस्थिति में ‘रिक्शा ऐप’ का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा रिक्शा चालक मौजूद थे। एक रिक्शा चालक के बेटे राहुल शितोले ने इस ऐप को डेवलप किया।
[amazon_link asins=’B07543SV47,B06XK2RYMK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e3c08eca-be3d-11e8-9bfa-7d5d23169711′]
कार्यक्रम में परिवहन कार्यकर्ता बाबा सिंदे ने कहा कि, आटीओ और राज्य सरकार ने वादा किया था कि वे रिक्शा चालक के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन लाएंगे, पर आज तक इस संबंध में कुछ भी नहीं हुआ। हमें बेहद खुशी है की एक रिक्शा चालक के बेटे ने अपनी शिक्षा और विशेषज्ञता का उपयोग कर ऐसा ऐप बनाया जिसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी ऑटोरिक्शा के लिए ऐप की लंबे समय से मांग रही है। अब यह ऐप लॉन्च हो गया है, यह ऑटोरिक्शा सेवा को और अधिक उपयोगी और आसान बना देगा और साथ ही रिक्शा चालक के प्रति लोगों का दृष्टिकोण भी बदलने में मदद करेगा।