राज्य के 52 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर

पुणे : समाचार ऑनलाईन – राज्य सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को 52 अप्पर पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त दर्जे के पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। उनमें कुछ अधिकारियों को प्रमोशन देकर ट्रांसफर किया गया है। ट्रांफ़सर आदेश में शामिल फोर्स वन मुंबई के अप्पर अधीक्षक किरणकुमार चव्हाण और मुंबई पुलिस उपायुक्‍त मनोज पाटिल की पदस्थापना के बारे में अलग आदेश जारी करने की बात भी गृह विभाग ने अपने आज के ट्रांफ़सर आदेश में कही है। जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किये गए हैं उनके नाम निम्नानुसार हैं-

विश्‍व पी. पानसरे (अप्पर अधीक्षक, परभणी से पुलिस अधीक्षक, लोहमार्ग, पुणे), डॉ. संदीप पखाले (अप्पर अधीक्षक, बुलढाणा), मनिषा बी. डुबुले (प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, नानविज दौंड, पुणे से अप्पर अधीक्षक, सांगली), दत्‍ता राठोड (अप्पर अधीक्षक, लोहमार्ग, नागपुर से अप्पर अधीक्षक, नांदेड), सोमनाथ घार्गे (प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मरोल, मुंबई से पुलिस उपायुक्‍त, बृहन्मुंबई), मोहन एम. दहिकर (पुलिस अधीक्षक, गुप्‍तवार्ता कक्ष, एटीएस, मुंबई से पुलिस उपायुक्‍त, बृहन्मुंबई), प्रदिप एम. चव्हाण (उपायुक्‍त, मुख्यालय, अमरावती शहर से पुलिस उपायुक्‍त, पश्‍चिम रेल्वे, मुंबई), श्रीकांत एम. परोपकारी (एन्टी करप्शन, औरंगाबाद से पुलिस उपायुक्‍त, बृहन्मुंबई), राजकुमार अंगद शिंदे (पुलिस अधीक्षक, फोर्स वन, अर्बन काऊन्टर प्रशिक्षण संस्था, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई से पुलिस उपायुक्‍त, ठाणे शहर), संदीप ए. अटोले (अप्पर अधीक्षक, गोंदिया से प्राचार्य, नानविज दौंड, पुणे), विजय एम. खरात (पुलिस अधीक्षक, राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष और सहायक विशेष पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), महाराष्ट्र राज्य मुंबई से पुलिस उपायुक्‍त, नासिक शहर), मिना एच. मकवाना (पुलिस अधीक्षक, राज्यपाल सुरक्षा, एसपी.यु., राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, मुंबई से पुलिस उपायुक्‍त मुख्यालय, औरंगाबाद), श्रीकृष्ण कोकाटे (समादेशक, राज्य रिजर्व पुलिस बल, गट क्रमांक 4, नागपुर), डी.एस. स्वामी (पुलिस उपायुक्‍त, विशेष शाखा, ठाणे शहर से पुलिस उपायुक्‍त, मुंबई), ज्योती क्षीरसागर (पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध शाखा, सीआयडी, पुणे से प्राचार्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र तासगांव, सांगली), डॉ. तुषार दोषी (उपायुक्‍त, नवी मुंबई से प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मरोल, मुंबई), रोहिदास पवार (अप्पर अधीक्षक, अहमदनगर से प्राचार्य, नानविज दौंड, पुणे), संजय लाटकर (एसपी, एन्टी करप्शन, नांदेड से प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, सोलापुर), शशिकांत डी. बोराटे (अप्पर अधीक्षक, सांगली से प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, खंडाला), स्वाती रामराव भोर (अप्पर अधीक्षक, उस्मानाबाद से अप्पर अधीक्षक, अंबाजोगाई, बीड), अजित अंबादास बोर्‍हाडे (अप्पर अधीक्षक, अंबेजोगाई, बीड से उपायुक्‍त, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, मुंबई), निलेश ए. अष्टेकर (प्राचार्य, नानविज दौंड से अधीक्षक, पुणे विभाग, सीआयडी, पुणे), रश्मी जे. नांदेडकर (अप्पर अधीक्षक, भंडारा से एसपी, एन्टी करप्शन, नागपुर), संदीप आर. डोईफोडे (अप्पर अधीक्षक, बुलढाणा से अधीक्षक, फोर्स वन, मुंबई), अमरसिंग जाधव (अप्पर अधीक्षक, यवतमाल से अप्पर अधीक्षक, फोर्स वन, मुंबई), डॉ. विनयजकुमार एम. राठोड (उपायुक्‍त, झोन 12, मुंबई से एसपी, एटीएस, मुंबई), डॉ. दिगंबर पी. प्रधान (उपायुक्‍त, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, मुंबई से अधीक्षक, महामार्ग सुरक्षा पथक, ठाणे), संदीप बी. पालवे (उपायुक्‍त, मुख्यालय-2, ठाणे शहर से अप्पर अधीक्षक, उस्मानाबाद), संजय ए. बारकुंड (प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र तासगांव, सांगली से पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, एसपीयु, मुंबई), भारत एस. तांगडे (समादेशक, एसआरपीएफ गट क्र. 3, जालना से उपायुक्‍त, सुरक्षा, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, मुंबई), कविता नेरकर-पवार (प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सोलापुर से अप्पर अधीक्षक, लोहमार्ग, पुणे), तुषार पी. पाटील (अप्पर अधीक्षक, लोहमार्ग, पुणे से अप्पर अधीक्षक, सिंधूदुर्ग), पुरूषोत्‍तम एन. कराड (उपायुक्‍त, पश्‍चिम रेल्वे, मुंबई से उपायुक्‍त, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, मुंबई), कल्पना सुनिल बारावकर (एसपी, पुणे विभाग, सीआयडी से अधीक्षक (प्रशासन), एसपीयु, मुंबई), रूपाली खैरमोडे (अंबुरे) (अधीक्षक, महामार्ग पुलिस, ठाणे से अधीक्षक, राज्यपाल सुरक्षा, एसपीयु, मुंबई), नम्रता जी. पाटील (उपायुक्‍त, पिंपरी-चिंचवड से उपायुक्‍त, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, सागरी परिक्षेत्र, मुंबई), माधुरी केदार (कांगणे) (उपायुक्‍त, मुख्यालय, नासिक शहर से अधीक्षक, नागरी हक्‍क संरक्षण, नासिक), नंदकुमार टी. ठाकूर (अधीक्षक, महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नाशिक से उपायुक्‍त, बृहन्मुंबई), डॉ. दिपाली आर. घाटे (उपायुक्‍त, औरंगाबाद से अधीक्षक, नागरी हक्‍क संरक्षण, औरंगाबाद), पौर्णिमा के. गायकवाड (समादेशक, एसआरपीएफ, नवी मुंबई से पुलिस उपायुक्‍त, झोन-3, पुणे शहर), स्मिता अभिषेक पाटिल (प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, खंडाला से उपायुक्‍त, झोन-1, पिंपरी-चिंचवड), शिवराज बापूसाहेब पाटिल (अधीक्षक, एसपीयु, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, मुंबई से सहायक विशेष पुलिस महानिरीक्षक, मुख्य संपादक, दक्षता/धोरण, मुंबई), महेश डी. चिमटे (समादेशक, एसआरपीएफ, अमरावती से मुख्य सुरक्षा अधिकारी, महाराष्ट्र विधानमंडळ सचिवालय, मुंबई), स्मार्तना एस. पाटिल (उपायुक्‍त, पिंपरी-चिंचवड से उपायुक्‍त, विशेष शाखा, ठाणे शहर), बजरंग आनंदराव बनसोडे (सहायक पुलिस आयुक्‍त, मुंबई शहर से अप्पर पुलिस महासंचालक स्टाफ ऑफिसर (विशेषकृति), मुंबई-पदोन्‍नती से), अनिकेत गंगाधर भारती (पुलिस उपाधीक्षक, महामार्ग सुरक्षा पथक से अप्पर अधीक्षक, भंडारा – पदोन्‍नती से), रमेश नागनाथ चोपडे (सहायक पुलिस आयुक्‍त, सोलापुर शहर से उपायुक्‍त, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, नासिक-पदोन्‍नती से), निलेश हणुमंत मोरे (एसीपी, पुणे शहर से अप्पर अधीक्षक, वर्धा – पदोन्‍नती से), जयश्री ज्ञानदेव देसाई (उपाधीक्षक, टीआरटीआय, सातारा से अधीक्षक, महाराष्ट्र पुलिस अकादमी नासिक – पदोन्‍नती से), रजिया बालेखान म्हैसाले (राजलक्ष्मी सतिश शिवणकर) (उपाधीक्षक, मुख्यालय, सातारा से अधीक्षक, सीआयडी, गुन्हे, नागपुर – पदोन्‍नतीसेे), चंद्रकांत खांडवी (उपविभागीय अधिकारी, सोलापुुुर ग्रामीण से अधीक्षक, महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नासिक – पदोन्‍नती से), दिपाली प्रमोद काले (कांबले) (सहायक आयुक्‍त, सोलापुर शहर से अप्पर अधीक्षक, अहमदनगर – पदोन्‍नती से)।