Pune में ट्रैफिक पुलिस ने रोकी बाइक तो आरोपी ने पुलिसकर्मी को घसीटा, वीडियो CCTV में कैद

पुणे : ऑनलाइन टीम – पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक दोपहिया वाहन ने यातायात विभाग के एकपिंपरी-चिंचवड़ को धक्का देकर भागने की कोशिश की। इस घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मी ने आरोपी की बाइक रोककर उससे दस्तावेज व लाइसेंस मांगा था। इतने में आरोपी ने ट्रैफिक पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जैसे ही आरोपी की बाइक रोकना चाही तब आरोपी ने अपने साथ घसीटते हुए पुलिसकर्मी को कुछ देर तक ले गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

https://twitter.com/i_am_Ravindra1/status/1398484226274562050

घटना पिंपरी चिंचवड़ इलाके की है। हिंजवडी परिवहन विभाग के कांस्टेबल शंकर इंगळे यहां एक नाकाबंदी पॉइंट पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान संजय शेडगे नाम का शख्स सामने आया। पुलिस कांस्टेबल इंगले ने उसे रोककर उसका लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे। आरोपी शेडगे ने लाइसेंस और दस्तावेज दिखाने की बजाय इंगले से बहस करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने इंगले को धक्का दिया और बाइक से भागने का प्रयास किया।

इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और पीछे से वाहन को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच इंगले का हाथ बाइक के पिछले हिस्से में लगे फाइबर में फंस गया। फिर वह घसीटते चले गए। बाद में पुलिस ने संजय को पुलिस गिरफ्तार कर लिया।