रायगढ़ किले पर पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत 

रायगढ, 18 नवंबर : मुंबई से रायगढ़ किला गए शिवप्रेमियों में से एक पर्यटक को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।  मृतक का नाम रमेश गुरव है।  वह मुंबई के विद्याविहार में रहता था।

रमेश गुरव हाल ही में अपने दोस्तों के साथ रायगढ़ क़िले पर गया था।  आठ लोगों का यह ग्रुप रायगढ़ किला पर दिवाली के मौके पर पताका फहराने गए थे।  इसी दौरान रायगढ़ किले की सीढ़ियां चढ़ने के दौरान रमेश गुरव की तबीयत ख़राब हो गई। उसे पाचाड के प्राथमिक हेल्थ सेंटर ले जाया गया।  वहां उसका इलाज करने के बाद उसे महाड के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया।

लेकिन उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।  आशंका जताई जा रही है कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है।