Jan Ashirwad Yatra | भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में विवाद, मुंबई पुलिस ने दर्ज की 36 FIR

मुंबई : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  बीजेपी (BJP) की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कोरोना नियमों के उल्लंघन (Violation of corona rules) के आरोप में अलग-अलग थानों में 36 मामले दर्ज किए गए हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाए गए नारायण राणे (Narayan Rane) और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) समेत बीजेपी के कई नेताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) में हिस्सा लिया था। पुलिस के मुताबिक इन यात्रा के आयोजकों और नेताओं को नोटिस भेजा गया है।

केंद्र सरकार के काम को लोगों तक पहुंचाने के लिए बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। बता दें कि भाजपा ने एक जन आशीर्वाद यात्रा का मंचन किया। कोविड 19 की पृष्ठभूमि में इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी फिर भी लोग जमा हुए। 19 अगस्त को विलेपार्ले, खेरवाडी, माहीम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर, गोवंडी पोलीस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए। तब से, अपराधों की संख्या 36 हो गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि अनुमति नहीं होने के बावजूद जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी।

मंगलवार शाम नवी मुंबई में बीजेपी पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल (Union Minister of State Kapil Patil) के स्वागत के लिए एनएमसी मुख्यालय से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी। मालूम हो कि यात्रा के दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर एनआरआई पुलिस ने आयोजकों समेत भाजपा के 70 से 80 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Web Title : Jan Ashirwad Yatra | total 36 firs registered by mumbai police against bjp jan ashirwad yatra for violation of covid19 protocols

Pune Private Vaccination | निजी टीकाकरण में पुणे पिछड़ा

Parambir Singh | वसूली को लेकर परमबीर सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज

Pune Crime | पुणे के बिबवेवाड़ी में मायके से 100 तोला सोना लाने को लेकर विवाहिता की प्रताड़ना ;आशीष ढ़ोने सहित 6 लोगों पर FIR