टोक्यो ओलंपिक : साप्पोरो में होंगे मैराथन, पैदल चाल स्पर्धाएं

लुसाने (स्विट्जरलैंड) (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाइन – अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति और टोक्यो पैरालंपिक समिति ने जापान में अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक मैराथन और पैदल चाल स्पर्धाओं के लिए तारीखों और रूटों की घोषणा कर दी है। आईओसी ने तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन बुधवार को यहां कहा कि साप्पोरो का ओडोरी पार्क, जिसे पहले होक्काइदो मैराथन के लिए इस्तेमाल किया गया था, उसे पुरुष और महिला मैराथन के साथ साथ पैदल चाल स्पर्धाओं के लिए भी निर्धारित किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईओसी और टोक्यो आयोजन समिति ने कहा कि महिला और पुरुष मैराथन क्रमश: आठ और नौ अगस्त होंगे और दोनों रेस सुबह सात बजे से होंगे।

टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले साल 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होगा, जबकि पैरालंपिक खेलों का आयोजन 25 अगस्त से छह सितंबर तक होगा।

visit : punesamachar.com