आज का राशि भविष्यफल, आज इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 

वृष राशि या लग्न
किसी महत्वपूर्ण यात्रा का योग बना है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन का अनुभव होगा। पारिवारिक सुख-शांति की तरफ ध्यान ज्यादा रहेगा। संतान की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी।

मिथुन राशि या लग्न

अपने हुनर और बुद्धि विवेक के बल पर आज आपको सम्मान हासिल होगा परिवार के लोग आपको मदद करेंगे ।वाहन या जमीन का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें गुप्त बीमारियों के संकेत मिल रहे हैं। नई नौकरी ढूंढने वालों की जरूरतें पूरी होगी।
Vrishabh
मेष राशि या लग्न

आज हो सके तो पीला वस्त्र धारण करें। भाग्य में वृद्धि का योग है जगह-जगह से रुके हुए पैसे आपको प्राप्त होंगे। पढ़ाई के मामलों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छा लाभ की संभावना है ससुराल पक्ष से खुशखबरी आएगी। कुछ सामान चोरी जाने का योग है सावधानी बरतें।
meshpng
सिंह राशि या लग्न

दृढ़ संकल्प वान होने के कारण कार्यों में प्रगति होगी।
शत्रु प्रभावहीन होते जाएंगे विद्या एवं अध्ययन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी कानून की पढ़ाई करने वालों को आज का दिन बहुत ही अच्छा है आर्थिक उन्नति होगी बचत के भी योग बन रहे हैं पारिवारिक स्वास्थ्य की चिंता होगी उसमें कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं।
sinha
कन्या राशि या लग्न

मानसिक अशांति रहेगी। माता पक्ष से कुछ सहयोग होगा ।मकान संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य साथ देता हुआ नजर आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा है पैसे की जरूरतें पूरी होती नजर आएंगी। अधिकारियों से अपने संबंध बनाए रखें अन्यथा नौकरी में संकट का योग है।
kanya
कर्क राशि या लग्न

मन की चंचलता के कारण आज दिन में अनेक काम छूट जाएंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा नौकरी पेशा के लोग लाभान्वित होंगे आर्थिक लाभ के योग बनते हैं लेकिन इस स्थिति में मिली जुली रहेगी धन का आगमन और फ्रिज का होना दोनों बराबर जैसा रहेगा। यदि आप अपनी जिद छोड़ दें तो व्यापार मैं लाभ और मान प्रतिष्ठा दोनों हासिल होगी।
karka
धनु राशि या लग्न

अच्छी सोच आपको सफलता दिलाएगी विद्यार्थी वर्ग उत्तम पढ़ाई कर पाएंगे। शत्रुओं के प्रभावहीन हो जाने से आप अपने कामों में सफलता पाएंगे। मान प्रतिष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी।। पति और पत्नी आपस में एक दूसरे से तालमेल बनाए रखें वाद विवाद की तरफ ना जाए। घर की बात बाहर न जाने दें।
dhanu
तुला राशि या लग्न

स्त्री वर्ग आज अपनी यात्रा और सुंदरता पर खर्च करेंगे। पारिवारिक स्थिति अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे । सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।अपनी व्यूह रचना के द्वारा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। सर में चोट लगने की संभावना है।
tula
वृश्चिक राशि या लग्न

परिवार में मंगल कार्य आदि के योग बनेंगे। पिता या माता को कष्ट होगा । धर्म के कार्यों में रुचि रहेगी आर्थिक उन्नति का योग है। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपने सहयोगियों से बचें।बाहरी व्यक्तियों से मेल मिलाप में सावधानी बरतें।
vruchik
कुंभ राशि या लग्न।

अत्याधिक रुकावट ओं के बाद आज अपना काम बनता हुआ नजर आएगा। आर्थिक उन्नति होगी भाग्योदय होगा पत्नी की तरफ से चिंता सताएगी परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। संतान की जिम्मेदारी पूरी करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ सहयोग का माहौल रहेगा ।गुप्त शत्रुओं से हानि की संभावना है।
kumbha
मीन राशि या लग्न

वाहन सावधानी से चलाने के साथ शत्रुओं के साथ भी सावधानी बरतना जरूरी है। धन की कमी सताएगी जबकि यह जरूरत सूरज डूबने के बाद पूरी होती नजर आएगी। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब रहेगी। गले और पीठ में दर्द होने की संभावना है स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें। अविवाहित व्यक्तियों की परिणय सूत्र में बंध जाने की आशंका है।
min
मकर राशि या लग्न

बाहरी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा तथा यात्रा में तनाव का अनुभव करेंगे। पत्नी या ससुराल वालों से नोकझोंक हो सकती है। स्त्री वर्ग पैसे की कमी महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग किसी को कर्ज देकर परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम करने वालों को भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। समय के अनुसार चलें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा।
MAKAR