मेष राशि या लग्न
परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज पढ़ाई में मेहनत करने की जरुरत है। मित्रों के साथ यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार में पारदर्शिता रखे। किस्मत आज आपका साथ देगी ।आप कई चीजों पर अनावश्यक पैसे खर्च करेंगे। नई जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। हिसाब किताब में खुलापन रखें।
वृष राशि या लग्न
किसी नए काम के शुभारंभ के लिए आज का दिन उत्तम है। किसी प्रकार का जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं माना जाएगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। नए लोगों के साथ किसी प्रकार की डील करते समय ध्यान से काम करें। रोजी रोजगार को लेकर कुछ उलझने पैदा हो सकती हैं। दोपहर के बाद का समय अच्छा है।
मिथुन राशि या लग्न
विरोधियों के साजिश को असफल करने के लिए आप को खामोश रहना होगा। पैतृक संपत्ति को ले कर कोई विवाद हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप का साहस बना रहेगा। आपसी सहमति से किसी काम को बनाने की कोशिश करें जिससे धन लाभ होने की संभावना है ।
कर्क राशि या लग्न
पारिवारिक वातावरण खुशहाली भरा हुआ रहेगा। नए वाहन खरीदने की तरफ मन बनेगा। अपने अधिकारियों व सहयोगियों से कुछ तनाव हो सकता है। अनजाने में किसी समस्या को मोल ले सकते हैं। स्वास्थ्य में कोई परेशानी हो तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
सिंह राशि या लग्न
आज परिवार में कोई मंगल कार्य संपन्न होगा। आज का दिन आपके लिए शुभ होगा यदि व्यापार प्रतियोगिता नौकरी या किसी नए काम के लिए प्रयत्नशील हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन की दृष्टि से आज का दिन आपके अनुकूल है। किसी लंबी योजना को बनाने का विचार कर रहे हैं तो उसमें आप सफल होंगे।
कन्या राशि या लग्न
लंबे समय से चलता हुआ प्रेम संबंध आज विवाह के रूप में बदलने का योग है उसके लिए आप बात कर सकते हैं। जमीन जायदाद वाहन खरीदने का योग है संगीत कला फैशन आदि से जुड़े हुए लोग अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सकेंगे। सूझबूझ से लिए गए निर्णय दूरगामी परिणाम देंगे। सेहत की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है।
तुला राशि या लग्न
इस समय चल रहे व्यापार या नौकरी में उन्नति का योग है सामाजिक या राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अचानक की यात्रा के योग से लाभदायक परिणाम होंगे। धन के निवेश की योजना सफल होगी। रुके हुए धन प्राप्त होने की संभावना है और आपको किसी को उधार भी देना पड़ सकता। है।
वृश्चिक राशि या लग्न
आज आप की स्थिति हर मामले में मजबूत रहेगी धन आगमन के संकेत मिलेंगे यदि आप किसी से लोन लेना चाहते हैं या बैंक से तो आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी काम में असुविधा ना हो इसलिए सूझबूझ से काम करें। परिवार के लोगों की जिम्मेदारी आपको असहनीय हो सकती है। कुछ लोगों द्वारा आपके कामों की सराहना की जाएगी। नए दोस्त मिलेंगे।
धनु राशि या लग्न
अपने बाकी पैसों को लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास आपको सफलता प्रदान करेंगे। पहले से आ रही अड़चनें दूर होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में हिस्सा लेना पड़ेगा लोग आपसे मदद की भी उम्मीद करेंगे और ना चाहते हुए भी किसी की मदद करनी पड़ेगी।
मकर राशि या लग्न
वर्तमान में किए जा रहे हैं रोजी रोजगार में सफलता के अवसर प्राप्त होंगे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। प्रतिकूल परिस्थितियों का सोच समझ कर जवाब देना होगा। दोपहर के बाद का समय आपके अनुकूल होगा परिस्थितियों का लाभ उठाएं।
कुंभ राशि या लग्न
सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्रों में आपके मनमाफिक परिस्थिति तैयार होगी। व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में दुविधा मनहस्थिति बनी रहेगी। धन वृद्धि के लिए किए गए कार्य अच्छे परिणाम देगे। किसी से किए गए वाद विवाद घातक सिद्ध होंगे। नए काम या धंधे की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि या लग्न
भावनाओं में बहकर किसी से वादा करना आपको डिस्टर्ब कर सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।अपनी प्रतिभा का उपयोग करके काम बनाना अच्छा होगा। किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट के लिए अपने बड़ों की सलाह लें। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। समय का इंतजार करें प्रत्येक काम पूरा होगा। तबीयत का ख्याल रखें शाम को मानसिक तनाव से सर दर्द हो सकता है।