आज इंटरनेशनल मेन्स डे…पुरुष  सोने से पहले दालचीनी मिलाकर दूध का करें सेवन, दिखेगा कमाल

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : आज 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत साल 1999 में हुई थी। पुरुषों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 19 नवंबर को यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है।  अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2020 की थीम का विषय “Better Health for Men and Boys” रखा गया है। इस थीम का मकसद उन पुरुषों और लड़कों को महत्व देने और मदद करने पर ध्यान केंद्रित करता है जो विश्व स्तर पर पुरुषों और लड़कों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए काम और सुधार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पुरुष और लड़कों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने, लिंग संबंधों में सुधार और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने हेतु मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की वेबसाइट के अनुसार, दुनिया में महिलाओं की तुलना में पुरुष 3 गुना अधिक आत्महत्या करते हैं। साथ ही, हर तीन में से एक आदमी घरेलू हिंसा का शिकार है। यह भी पाया गया कि महिलाओं की तुलना में दोगुने से अधिक पुरुष हृदय रोग से पीड़ित हैं। इसके कई कारण हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे इन कारणों पर विजय पाने में कामयाब हो रहे हैं।

पुरुषों का स्वास्थ्य बेहतर हो इसके लिए रात को बिस्तर में जाने से पहले एक गिलास दूध पीना फायदेमंद माना जाता है। पुरुषों के लिए दालचीनी और दूध के फायदे  लाजवाब हैं। इससे कैल्शियम की अच्छी खुराक मिलती है।  दालचीनी वाला दूध  पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है।  पुरुष अगर रात को सोने से पहले इस कमाल की ड्रिंक का सेवन करेंगे तो उन्हें कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।

-अगर आपको पेट की परेशानियां रहती हैं जैसे कब्ज, एसिडिटी तो इस दालचीनी वाले दूध का सेवन कर आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। दालचीनी वाला दूध गैस की समस्या से भी राहत दिला सकता है।
-दालचीनी और दूध का साथ में सेवन यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है। यह यौन समस्याओं को दूर रखने में भी मदद कर सकता है।

-यह सर्दी और खांसी के लिए भी अच्छा है। गर्म दूध में दालचीनी मिलाकर एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा प्रदान करता है। इस ड्रिंक से आप सर्दी और खांसी के लक्षणों से राहत पा सकते हैं।

-दालचीनी वाला दूध पुराने दर्द को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। ये गुण इसे मौखिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा बनाते हैं।

– अगर आपको अनिद्रा की समस्या है या फिर आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो दालचीनी वाला दूध पीना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सोने से पहले एक गिलास दूध लें और इसमें दालचीनी मिलकर पिएं।

-दालचीनी डायबिटीज रोगियों के लिए भी अच्छा है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। यह मसाला पीसीओडी वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है