कृषि कानून के खिलाफ आज किसानों का एल्गार, रास्ता रोको आंदोलन करेंगे 

 

मुंबई/औरंगाबाद, 3 दिसंबर 

नए कृषि कानून के खिलाफ देशव्यापी आन्दोलन  और तीव्र करने के लिए गुरुवार को महाराष्ट्र में उग्र आंदोलन करने का निर्णय अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के साथ विभिन्न किसान संगठनों ने लिए है।  केंद्र सरकार के किसान विरोधी पॉलिसी का निषेध करने के लिए किसान आज एल्गार करेंगे।

महाराष्ट्र के सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठन और किसान मजदुर,कामगार , विधार्थी, युवक, महिला संगठन के कार्यकर्ता सभी जिलाधिकारी और तहसील कार्यालय पर मोर्चा निकाल कर जगह जगह रास्ता रोको आंदोलन करेंगे।  किसान नेता राजू शेट्टी, डॉ. अशोक ढवले, मेधा पाटेकर, प्रतिभा शिंदे, नामदेव गावड़े, सीमा कुलकर्णी, सुभाष लोमटे, डॉ. अजीत नवले इन आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

कांग्रेस का आज राज्य व्यापी आंदोलन

केंद्र सरकार दवारा थोपे गए कृषि कानून के खिलाफ  देशभर के किसानों में तीव्र नाराजगी है इस कानून के खिलाफ किसान एकजुट हो गए है।  इस हिटलरशाही कानून को रद्द करने की मांग को लेकर किसान दिल्ली पहुंच गए है।  उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक उनके मांगें नहीं मानी जाती है वह नहीं हटेंगे।

किसानों के इस आंदोलन को समर्थन देने लिए कांग्रेस पार्टी गुरुवार को राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।  यह जानकारी राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने दी है।

साहित्यकारों का भी समर्थन 
कृषि कानून के साथ अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में एकजुट हुए किसानों के साथ खड़े रहने की बात करते हुए कई साहित्यकारों ने कहा है कि यह हमारा कर्तव्य है।