टिकटॉक स्टार समीर गायकवाड ने की आत्महत्या

शिक्रापुर : पुणे के पास केसनंद में रहनेवाले टिकटॉक स्टार समीर गायकवाड ने रविवार को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम मे यह घटना हुई।

वाघोली के केसनंद रोड पर स्थित मिकासा सोसायटी में टिकटॉक स्टार समीर रहता था। उसने रविवार शाम में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। यह जानकारी लोणीकंद पुलिस ने दी है। उसके आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस मामले में उसके चचेरे भाई प्रफुल्ल गायकवाड ने लोणीकंद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रफुल्ल को जैसे ही समीर के आत्महत्या की जानकारी मिली वैसे ही उसने पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद समीर को पंखे से उतार कर लाईफलाइन अस्पताल में ले जाया गया। वहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। समीर पुणे के वाडिया कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वो म्यूजिक और शॉट वीडियो बनाता था।