‘ब्लैक बिकिनी’ में बॉयफ्रेंड संग बेहद बोल्ड अंदाज में दिखीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, तस्वीरें वायरल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्मों से दूर होने के बावजूद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में कृष्णा की उनके बॉयफ्रेंड के साथ कुछ बोल्ड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कृष्णा श्रॉफ ब्लैक बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। वो बीच पर अपने बॉयफ्रेंड एबन हायम्स का हाथ थाम कर घूम रही हैं। तस्वीर में कृष्णा बेहद हॉट नजर आ रही है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/B23kzEUAdU2/?utm_source=ig_web_copy_link

 

https://www.instagram.com/p/B19NXkPAgdC/?utm_source=ig_web_copy_link

 

कुछ ही दिन पहले कृष्णा श्रॉफ अपने बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में आई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने खुलासा किया था कि वह एक बास्केट बॉल प्लेयर इबन ह्यमस को डेट कर रही हैं। खबरों की माने तो इबन ह्यमस टाइगर श्रॉफ के काफी अच्छे दोस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा और इबन जुहू के एक रेस्टोरेंट में मिले थे और दोनों एक दूसरे को करीब 4 महीनों से डेट कर रहे हैं। अपने इंटरव्यू में कृष्णा श्रॉफ ने बताया था कि उनकी मम्मी आयशा भी इबन से मिल चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/B1qV9Svg67P/?utm_source=ig_web_copy_link

 

https://www.instagram.com/p/B1BJKqggNKE/?utm_source=ig_web_copy_link

 

कुछ दिनों पहले कृष्णा के बॉयफ्रेंड एबन ने भी एक इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी में उन्होंने बड़े ही दिलचस्प तरीके से कृष्‍णा को अपनी वाइफ बताते हुए टैग भी किया था। इस पोस्ट के बाद ऐसी खबरें आईं कि इन दोनों ने शादी कर ली है हालांकि इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

https://www.instagram.com/p/BwRoo1WApyx/?utm_source=ig_web_copy_link