कभी बच्चा कहकर उड़ाया जाता था टाइगर श्रॉफ का मजाक, 6 साल में इतना बदला गया लुक

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –  बॉलीवुड के सुपरहिट ऐक्टर टाइगर श्रॉफ फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसका अब सीक्वल आने वाला है। हीरोपंती के सीक्वल की घोषणा कर दी गई है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म (हीरोपंती 2)  16 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में टाइगर श्रॉफ एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। वह बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर की टैग लाइन ‘The World Wants Him Dead’ है।

हीरोपंती 2 को को अहमद खान करेंगे डायरेक्ट –
खबरों की मानें तो हीरोपंती 2 हॉलीवुड फिल्म जॉन विक का रीमेक है। जॉन विक में हॉलीवुड सुपरस्टार कियानू रीव्स नजर आए थे। इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। हीरोपंती 2 को बागी के डायरेक्टर अहमद खान डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, इस फिल्म में कृति सेनन ही एक्ट्रेस होंगी या नहीं इसका खुलासा नहीं हुआ है।

 

6 साल में टाइगर का बदला गया लुक –
बता दें कि टाइगर की फर्स्ट फिल्म हीरोपंती अल्लू अर्जुन की फिल्म परुगु का रीमेक थी। साल 2014 में आई हीरोपंती से अभी तक टाइगर ने कई फिल्मों में काम किया। इन छह साल में टाइगर का लुक काफी बदल गया है। हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कृति सेनन थीं। अपनी पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ के बाल काफी लंबे थे। उनके लुक का काफी मजाक बनाया जाता था।

 

 

 

 

हीरोपंती के बाद कई लोगों ने कहा था कि टाइगर लड़की की तरह लगते हैं। हीरोपंती के बाद टाइगर श्रॉफ ने दो साल का ब्रेक लिया था। इसके बाद साल 2016 में वह फिल्म बागी में नजर आए थे। इस फिल्म ने टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड में बतौर एक्शन हीरो स्थापित कर दिया था। इस फिल्म में टाइगर का मेकओवर सामने आया था।