THROWBACK PICS : प्रियंका ने शेयर किए अपने पुराने OSCAR अवार्ड लुक्स, फैंस से पूछा ‘यह’ सवाल …

लंदन: समाचार ऑनलाइन- बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस बार एकेडमी अवॉर्ड्स में शिरकत नहीं की. इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी थी. इसके बाद वे फैंस बेहद उदास हो गए, जो प्रियंका के आस्कर अवार्ड लुक का इंतजार कर रहे थे. क्योंकि प्रियंका ने हाल ही में अपने ग्रैमी अवॉर्ड्स में फ्रंट डीप नेक का गाउन पहनकर सबको हैरान कर दिया था. प्रियंका ने इस लुक से सुर्खियाँ तो बटोरी, साथ ही ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा था. इसलिए फैन इंतजार में थे कि प्रियंका अब आस्कर में अपने लुक से क्या कहर ढाने वाली है.

https://www.instagram.com/p/B8XKHC_pSJc/?utm_source=ig_web_copy_link

हालांकि प्रियंका ने यह जानकारी देने के साथ अपने पुराने 2016 और 17 के ऑस्कर की थ्रोबैक फोटोज शेयर किए हैं. इन्हें पोस्ट करते हुए प्रियंका ने अपने फैंस से पूछा है कि- इनमें से आपका फेवरेट लुक कौनसा था?

बता दें कि प्रियंका फ़िलहाल राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं. चर्चा है कि वह संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आ सकती हैं.