नाइट्रोजन सिलेंडर विस्फोट में तीन मजदूर झुलसे

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – एक औद्योगिक कंपनी में नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर में विस्फोट होने से हुए हादसे में तीन मजदूर झुलसकर घायल हो गए। इसमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिखली की सोनवणे बस्ती में मोरया डाय कास्टर कंपनी में शनिवार की रात सवा नौ बजे हुए इस हादसे में कंपनी का काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर का नाम राहुल गौंड (25 रा. हरगुडे बस्ती, कुदलवाडी, चिखली, पुणे) है, अन्य दो मजदूरों के नाम व अन्य जानकारी नहीं मिल सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनवणे बस्ती चिखली में प्रमोद थोरात की मोरया डाय कास्टर नामक कंपनी है।यहां शनिवार को छह मजदूर काम कर रहे थे। डाय बनाते वक्त यहां रखे नायट्रोजन सिलेंडर का विस्फोट हो गया जिसमें राहुल गौंड समेत तीन मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।इनमें से गौंड की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस विस्फोट से कंपनी के शेड का काफी नुकसान हुआ है। विस्फोट की जानकारी मिलते ही संत तुकारामनगर और चिखली दमकल केंद्र के दो वाहन यहां पहुंचे और उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।