कामशेत के पास कार का टायर फटने से तीन की मौत और पांच गंभीर घायल

पुणे समाचार

मुंबई से पुणे की ओर जा रही कार का टायर फूटने से भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। महामार्ग पर कामशेत बोगदा के पास तेज रफ्तार से जा रही कार का आज दोपहर ढ़ाई बजे के करीब एक्सीडेंट हुआ। इस एक्सीडेंट में पांच गंभीर लोगों को तुरंत हॉस्पिटल में भरती किया गया है।

इस घटना में निखिल राव, सिद्धार्थ बेडे और नितिन जनवाल की मौत हो गई है। अक्षय चव्हाण, वैभवी सुद्रीक, जयश्री राठौड़, रूपेश जाधव व अन्य एक घायल है। इन सभी को इलाज के लिए नजदीक के हॉस्पिटल में भरती किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कार में 8 लोग सफर कर रहे थे। जिसमें से पांच लड़के और तीन लड़कियां थी। तेज रफ्तार से जा रही कार के चारों टायर अचानक फूटने की वजह से जोरदार एक्सीडेंट हुआ, एक्सीडेंट इतना भीषण था कि टायर पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।