अवैध असलहे के साथ तीन गिरफ्तार

पिंपरी: समाचार ऑनलाइन – अवैध रूप से पिस्तौल और घातक हथियारों के साथ तीन बदमाशों को भोसरी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो कोयते आदि 20 हजार 700 रुपए के अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेश ऊर्फ मुन्ना रविशंकर तिवारी (23), रमजान मशाल कुरणे (26, दोनों निवासी चिखली, पुणे) और अविनाश महादेव जाधव (22, निवासी भोसरी, पुणे) हैं। 
उनके खिलाफ पुलिस सिपाही आशिष मल्लेश गोपी ने भोसरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार की शाम भोसरी पुलिस की टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि, भोसरी के गुडविल चौक स्थित सीएनजी पंप के पास तीन लोग संदिग्ध हालात में ठहरे हुए हैं। इसके अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें हिरासत में लिया। तलाशी में उनके पास से अवैध असलहे पाए गए। इसके अनुसार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल मामले की छानबीन शुरू है।