महाराष्ट्र के अहमदनगर में अश्लील फोटो खींचकर लड़की को बदनाम करने की दी धमकी, ब्लैकमेल कर बार-बार करता रहा रेप

अहमदनगर : ऑनलाइन टीम – महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो खींचकर बदनाम करने की धमकी देकर कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। यौन शोषण के बाद भी आरोपी नहीं रुका। बल्कि उसने पीड़िता को फिर से धमकाया और उससे पैसे की मांग की। घबराई युवती ने आठ ग्राम सोने के जेवर आरोपी को दे दी। फिर भी आरोपी की लालच कम नहीं हुई। वह लगातार पीड़िता को प्रताड़ना कर रहा था। आखिकार आरोपी के अत्याचार से तंग आकर पीड़िता ने अहमदनगर के तोफखाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

आरोपी की पहचान सोहेल अख्तर सैयद के रूप में हुई है जो अहमदनगर के मुकुंदनगर का रहने वाला है। पीड़िता और आरोपी एक ही कॉलेज में पढ़ रहे हैं। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की और उसके साथ आपत्तिजनक तस्वीरें खींची। इसके बाद आरोपी इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ बार-बार रेप किया।

आरोपी ने 19 मई से 17 जून के बीच महीने में कई बार बच्ची को प्रताड़ित किया है। आरोपी पीड़िता के साथ सोलापुर रोड और चांदबीबी महल इलाके के लॉज में कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी यहीं नहीं रुके, बल्कि आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता से पैसे की मांग की। नतीजतन, पीड़िता ने 8 ग्राम सोने के आभूषण आरोपी को सौंप दिए। फ़िलहाल मामला पुलिस के पास है। आगे की जांच की जा रही है।