रेलवे ट्रैक क्रॉस करने पर हज़ार रुपए का जुर्माना 

मुंबई :
पिछले कई दिनों से रेलवे दुर्घटना लगातार बढ़ती जा रही है। जिसमे कुछ ऐसी घटनाएं है जिसे हम नियंत्रण कर सकते है। पिछले कई दिनों में  यात्रियों द्वारा रेलवे ट्रैक से रास्ता पार करने वाले की मौत की संख्याये लगातार बढ़ रही है। दुर्घटना को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से रेलवे ट्रैक से रास्ता पार करने पर एक हज़ार रुपए का दंड भरने का फैसला लिया गया है।  प्रशासन इस पर यात्रियों से ‘आॅन द स्पॉट’ कारवाई कर सकती है। प्रशासन द्वारा लिए गए इस तरह के फैसले के बाद रेलवे ट्रैक से रास्ता पार करने वाले लोगों की संख्या में कमी आएगी, ऐसा रेलवे प्रशासन का मानना है।
 [amazon_link asins=’B07D4K9689′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’39af5561-7c50-11e8-aa92-5581d1561d2e’]
मुंबई उपनगरीय रेलवे पर 2015 में रेलवे ट्रैक से रास्ता पार करने वाले 1809 यात्रियों की मौत हो चुकी है। साथ ही 468 यात्री घायल हुए है।  2016 में मरने वाले का आकड़ा बढ़कर 1798 तक पहुंच गया है। वही 2017 में कुल  मरने वालों की संख्या 2027 था।  जिसके बाद ही प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक से रास्ता पार करने पर हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का फैसला लिया गया है।