मौत से पहले ऐसे बीता था दिव्या भारती का आखिरी दिन, जानकार आंखें हो जायेंगे नम  

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – 90 के दशक में बहुत ही कम समय में एक ऊंचा मुकाम हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती का आखिरी दिन सबको बहुत भावुक कर देगा। दिव्या भारती बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री थी। उन्होंने अपने छोटे से करियर में 21 फिल्मों में काम किया था। आज भी उनकी फिल्में देखकर लगता है कि 19 साल की दिव्या आज भी इस दुनिया में है। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में एक ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया था।

दुर्भाग्यवश साल 1993 में दिव्या भारती की छत से गिरकर मौत हो गई थी। उनकी मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्या भारती की मम्मी मीता भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये सब नसीब था। दिव्या की मम्मी के मुताबिक मरने के बाद दिव्या सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं। खबरों के मुताबिक, दिव्या भारती ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही नए अपार्टमेंट की डील साइन की थी। वह उसी दिन चेन्नई से शूटिंग कर वापस लौटी थी। इसके बाद उन्हें हैदराबाद शूट के लिए रवाना होना था। हालांकि, उन्होंने इसे टाल दिया था। दिव्या के पैर पर चोट लगी थी। इसकी जानकारी उन्होंने डायरेक्टर को दी थी।

दिव्या के पास इसके बाद उनकी दोस्त और डिजाइनर नीता लूला का फोन आया था। उन्होंने नीता को अपने वर्सोवा स्थित फ्लैट पर बुला लिया था। दिव्या अपनी अगली फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम को फाइनल करना चाहती थीं। नीता अपने पति श्याम लूला के साथ रात 10 बजे दिव्या के घर पर पहुंची। नीता उनके हसबैंड और दिव्या लिविंग रूम में शराब पीते हुए बात कर रहे थे। दिव्या की नौकरानी इस दौरान अमृता भी वहां मौजूद थी। अमृता कुछ वक्त बाद किचन में चली गईं। नीता और उनके पति वीडियो देख रहे थे। कुछ देर बाद दिव्या खिड़की की तरफ मुड़ गईं थी।

खिड़की में नहीं थी कोई ग्रिल –
दिव्या खुली खिड़की पर ही बैठ गईं थी। हालांकि, इस खिड़की में कोई भी ग्रिल नहीं लगी थी। दिव्या वापस लौटने के लिए मुड़ी तो उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह पांचवीं मंजिल से फर्श पर जा गिरी। दिव्या का शरीर खून से लथपथ पड़ा था। हालांकि, उनकी सांसें चल रही थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया। इसके इमरजेंसी वॉर्ड में उनकी मौत हो गयी। दिव्या की मौत ने पुरे बॉलीवुड और फैंस को हिला कर रखा दिया।