इस प्लस साइज मॉडल को नहीं पड़ता फैट का असर, स्लिम हेरोइनो से भी ज्यादा लगी हैं हॉट, देखिये तस्वीरें

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – एक समय था जब लोग प्लस साइज महिलाओं को देखकर शक्ल बनाते थे। उनके बारे में भद्दे कमेंट्स करते थे। अक्सर उन्हें अपमानित होना पड़ता था। लोगों की वजह से उन्हें खुद पर शर्म आती थी। लेकिन अब समय बदल रहा है। लोगों को अपने ऊपर आत्मविश्वास बढ़ रहा है। इसके कई उदाहरण बॉलीवुड में है। चाहे वो विद्या बालन हो या जरीन खान जैसे कई ऐसे एक्ट्रेस है जो प्लस साइज है। उनका कभी आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है। ऐसी ही और एक मॉडल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इस मॉडल को अपने शरीर पर शर्म नहीं, बल्कि गर्व होता है। ये महिलाएं मॉडलिंग में भी अपनी पहचान बना रही हैं।

इस मॉडल का नाम टेस हॉलीडे ( tessholliday ) है। यह एक अमेरिकन मॉडल है। 33 साल के इस मॉडल को इंस्टा पर करीब 2 मिलियन लोग फॉलो करते है। टेस अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती है। आये दिन वह अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। जिसे फैंस भी काफी पसंद करते है। टेस ने हालहि में कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह प्लस साइज होने के बावजूद काफी हॉट लग रही है।