जल्द आपके व्हाट्सएप पर आएगा ये नया ‘फीचर’, ‘इस’ तरह करेगा काम

मुंबई : पुणेसमाचार ऑनलाइन – व्हाट्सएप आपके लिए आये दिन नए-नए फीचर्स लेकर आता है। इस बाद व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर लेकर आ रहा है। हालांकि आईओएस यूजर्स के लिए ये फीचर पहले से मौजूद है। अब व्हाट्सएप इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा यूजर्स पर टेस्ट कर रही है। ये फीचर लेटेंस्ट बीटा वर्जन 2.19.221 में उपलब्ध है और डिफाल्ट रूप से डिसेबल है।

इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने व्हाट्सएप को और सिक्योर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप के नए बीटा वर्जन में शो कंटेंट इन नोटिफिकेशन का विकल्प भी मिलता है।

किस तरह करेगा काम – 
यूजर्स को सबसे पहले व्हाट्सएप सेटिंग में जाना होगा। यहां आपको अकाउंट का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक कर आप प्राइवेसी के विकल्प पर जाएंगे। जहां आपको फिंगरप्रिंट लॉक का विकल्प मिलेगा। अगर आपने अपना व्हाट्सएप अपडेट कर लिया तो आपको ये विकल्प नजर नहीं आएगा। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको कम से कम एंड्रॉयड मार्शमैलो या फिर इससे ऊपर के एंड्रॉयड वर्जन की आवश्यकता होगी।

इस फीचर को इनेबल करने के बाद आपको व्हाट्सएप पर अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन की आवश्यकता होगी और आपको इसकी अनुमति देनी होगी। यहां आपको ऑटोमेटिक लॉक के तीन विकल्प इमीडिएटली, ऑफर 1 मिनट और ऑफर 30 मिनट मिलेंगे। आप अपनी सुविधा के मुताबिक विकल्प का चयन कर सकते हैं।