मालाबार हिल में ‘इस’ उद्योगपति ने खरीदा 1000 करोड़ रुपये में आलीशान घर

मुंबई : मुंबई के रईस इलाके के रूप में पहचाने जाने वाले मालाबार हिल में रियल स्टेट में एक रिकॉर्ड लेन-देन दर्ज हुई है। मालाबार हिल में 1,000 करोड़ रुपये का घर खरीदा गया है। मुकेश अंबानी के बाद देश के दूसरे अमीर व्यक्ति डी-मार्ट के मालिक राधाकृष्ण दमानी ने यह घर खरीदा है। अभी रियल स्टेट में यह लेन-देन चर्चा का विषय बना हुआ है।

बुधवार को 31 मार्च को यह डील हुई। दमानी ने मलबार हिल में 1000 करोड़ की कीमत का घर खरीदा है। इस घर के लिए 30 करोड़ की स्टैम्प ड्यूटी भरी गई है। बाजार भाव के अनुसार इस घर की कीमत 724 करोड़ रुपये है। 5725.22 चौरस फुट का यह घर है।

राधाकृष्ण दमानी डी-मार्ट के मलिक हैं। देश के छोटे-बड़े शहरों में डी-मार्ट की शाखा है। साथ ही देश के अमीर लोगों की सूची में दमानी दूसरे स्थान पर हैं। दामानी मीडिया और सोशल मीडिया जैसी सभी चीजों से दूर रहते हैं। वे शेयर बाजार में भी इन्वेस्टर हैं। दमानी ने 2017 में उनकी कंपनी के शेयर बाजार में दर्ज कराने के बाद दो ही दिनो में संपत्ति में 6100 करोड़ रुपये की बढोतरी हुई थी।