सोशल मीडिया पर छाया अमृता फडणवीस का यह रूप

सोशल मीडिया पर छाया अमृता फडणवीस का यह रूप

पुणे समाचार
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक अलग ही अंदाज में नजर आईं। अमृता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पेड़ के साथ ग्रीन कलर की ड्रेस में कुछ फोटो पोस्ट की हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक संदेश भी दिया है। हालांकि संदेश से ज्यादा उनकी ड्रेस को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है, वहीं कुछ का कहना है कि अमृता राज्य के मुख्यमंत्री की पत्नी हैं, उन्हें इस तरह का हॉट अवतार शोभा नहीं देता। आपको बता दें कि अमृता फडणवीस तब लाइम लाइट में आईं, जब भाजपा के सत्ता में आने पर उनके पति देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुना गया। बैंक में उच्च पद में काम करने वालीं अमृता संगीत का शौक भी रखती हैं।