पुणे जिले में पौने चार लाख लोगों ने दी कोरोना को मात

पुणे। पुणे जिले में सोमवार तक पौने चार लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी कोरोना को मात देने में सफलता पायी है। सोमवार को और 492 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 457 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 89 हजार 174 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 75 हजार 649 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 4521 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9004 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में आज कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 5.95 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 37 लाख 83 हजार 596 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 95 हजार 814 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 73 हजार 68 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6083 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 113 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.27 व डेथ रेट 2.70 फीसदी दर्ज हुआ है। वहीं पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.31 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.52 फीसद रह गया है।

पुणे संभाग में आज कुल 549 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 492 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 4, सोलापुर जिले के 43, सांगली जिले के 10 और कोल्हापुर जिले के 0 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 654 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 457 मरीजों के अलावा सातारा में 128, सोलापुर में 45, सांगली में 11 और कोल्हापुर जिले में 13 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार 781 हो गया है। इसमें से 54 हजार 229 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1822 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 730 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 662 हो गई है। इसमें से 49 हजार 265 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1806 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 591 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 189 हो गया है। इसमें से 46 हजार 311 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1752 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 126 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 8 संक्रमितों में 1729 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 164 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 115 मरीजों का इलाज चल रहा है।