चोरों ने खोजा नया फंडा ! ऑटो रिक्शा के  नंबर प्लेट पर पीला रंग लगाया और …… 

कल्याण,4 दिसंबर : नंबर प्लेट  पर पीला रंग लगाकर एक ऑटो रिक्शा यात्रियों को लेकर शहर में घूम रहा है।  यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।  रिक्शा चलाने वाला और रिक्शे में सफर करने वाले कोई और  नहीं बल्कि चोर थे।  इस मामले में कल्याण पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  आगे की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पश्चिम के झुंजाराव मार्केट में एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी हुई थी।  इस दुकान से महंगी वायर चोरी की गई थी।  रात के वक़्त स्टेशन परिसर से सटे इस मार्केट में चोरी होने से व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया था।  कल्याण के महात्मा फुले  पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया।  सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नारायण बानकर ने इस मामले की जांच पुलिस अधिकारी  सरोदे को दी।

कुछ दिनों के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि रात के वक़्त एक रिक्शा घूमता है।  उसके नंबर प्लेट  पर पीला रंग लगा हुआ है।   इसके  बाद पुलिस ने इस रिक्शे की तलाश शुरू की।  इस रिक्शे में बैठा चालक और यात्री चोर थे।  यह रात के  वक़्त  चोरी करते थे।  पकडे गए आरोपियों के नाम बायी यादव, विनय विश्वकर्मा, अभिजीत बहिरे  और एक नाबालिग शामिल है।  तीन आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेज दिया है  नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।  तीनो ग्राइंडर  मशीन की  मदद से दुकान में सेंध लगाते थे।  उनके पास से सवा दो लाख रुपए का माल बरामद हुआ है।