इन बॉलीवुड एक्टरों ने सबसे ज्यादा अमीर घराने की लड़कियों से की है शादी 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –  बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर है जिन्होंने अपने से ज्यादा आमिर घराने की लड़कियों से शादी की है। इस लिस्ट में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। सबसे पहले बात करते है अजय देवगन की। ये बॉलीवुड के बहुत बड़े स्टार है इन्होंने अभिनेत्री काजोल से शादी की है इनके पिता बॉलीवुड के बहुत बड़े डायरेक्टर थे और इनकी माँ तनूजा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रह चुकी है।

अजय देवगन-काजोल 
बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार अजय देवगन के बारे में जिन्हें लोग एक्शन हीरो के रूप में जानते हैं इतना ही नहीं इन्होने एक्शन ही नहीं बल्कि कॉमेडी में भी महारथ हासिल है। बता दें अजय देवगन ने साल 1999 में काजोल से शादी कर ली और अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री तनुजा के दामाद बन गए। आज दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में सुपरहिट है।

शर्मन जोशी-प्रेरणा चोपड़ा जोशी
शर्मन जोशी 90 के दशक के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। ये 3 इडियट्स और गोलमाल में भी खुब नाम कमाया है जिनका नाम सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो गया है। साल 2000 में शर्मन जोशी ने प्रेरणा चोपड़ा से शादी की थी। शरमन जोशी ने बॉलीवुड के खतरनाक विलेन के दामाद है।

धनुष और ऐश्वर्या – 
साउथ के सुपरस्टार माने जाने वाले धनुष की जो कि साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं। इतना ही नहीं धनुष ने ‘कोलावरी डी’ गाने के बाद दुनियाभर में खुब नाम कमा चुके हैं इसके अलावा उन्होने बॉलीवुड फिल्म ‘रांझना’ से भी डेब्यू किया। उन्होंने साल 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी।

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना
इस लिस्ट में अक्षय कुमार का भी नाम आता है क्योंकि ये उस घर के दामाद हैं जो हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना माने जाते थे। इतना ही नहीं अक्षय कुमार बता दें अक्षय ट्विंकल की शादी 17 जनवरी साल 2001 में हुई थी। आज दोनों बॉलीवुड के सबसे आइडियल कपल माने जाते हैं।