ये है ‘वो’ बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म दी थी सुपरहिट

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आज के समय में बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलना मतलब अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्ट्रेस है जिन्हें बॉलीवुड में बखूबी काम किया और किस्मत से उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट भी हो गई। इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस शामिल है जिनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई।

ये है ‘वो’ एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म दी थी सुपरहिट –

मधु – बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु ने फिल्म “फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और इनकी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में मधु अजय देवगन के साथ नज़र आयी थी। अजय देवगन ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

मंदाकिनी – ‘राम तेरी गंगा मैली’ से गंगा का रोल निभाने वाली मंदाकिनी भी इस फिल्म के साथ रातों रात सुपरस्टार बन गयी थी।

अमीषा पटेल – अमीषा ने फिल्म ‘कहो ना प्यार है ‘ से बॉलीवुड में डेब्यू की थी। इस फिल्म में उन्हके साथ ऋतिक रोशन नज़र आये थे। ये फिल्म भी सुपरहिट हो गयी थी।

दिव्या भारती – दिव्या भारती ने 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से फिल्मो में डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसके बाद हर फिल्म में दिव्या भारती ही नज़र आने लगी लेकिन इनकी जल्द ही मोत हो गयी थी।