टाटा की ये कार नंबर-1, इन 5 इलेक्ट्रिक कारों का भारतीय बाजार पर कब्जा

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड रहने वाला है। दरअसल धीरे-धीरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। साल 2020 में कोरोना की वजह से भारत में कारों की बिक्री कम रही। हालांकि कुछ कुछ कारों की डिमांड मार्किट में थी।

नंबर 1 पर टाटा नेक्सॉन का कब्जा –

;साल 2020 में इलेक्ट्रिक सेगमेंट का टाटा का दबदबा रहा। टाटा की सबसे सुरक्षित SUV नेक्सॉन इलेक्ट्रिक ने बाजी मार ली। टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी नेक्सॉन को जनवरी-2020 को लॉन्च किया था। पिछले साल टाटा नेक्सॉन EV की कुल 2,529 यूनिट्स बिकी। भारतीय बाजार में टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक SUV की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से 16.25 लाख रुपये के बीच है। यह कार तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

बता दें, एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद टाटा नेक्सॉन 312km तक चल सकती है। वहीं इस पर 8 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और IP67 वाटरप्रूफ बैटरी पैक को भी शामिल किया गया है। चार्जिंग की बात करें तो नेक्सॉन की बैटरी को महज 60 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

भारतीय ईवी बाजार में नेक्सॉन के बाद एमजी मोटर का कब्जा है। MG ZS EV की अच्छी-खासी डिमांड है। जिसके पास 28.5 फीसदी हिस्सेदारी है। MG मोटर ने जनवरी-2020 में MG ZS EV लॉन्च की थी। साल 2020 में कुल 1,142 यूनिट्स यह कार बिकी। इसकी कीमत 20.88 लाख रुपये से 23.58 लाख रुपये के बीच है।

यह दो वेरिएंट्स Excite और Exclusive में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 340 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। वहीं इसे 7.4kW चार्जर की मदद से 6-8 घंटों में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि 50kW डीसी फास्ट चार्जर से इसे चार्ज होने में 50 मिनट से भी कम का समय लगता है।

साल 2020 में तीसरे नंबर पर हुंडई KONA रही। कंपनी साल 2020 में इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona की कुल 223 यूनिट्स बेचने में सफल रही। साल 2020 में इस कार का 5.6 फीसदी मार्केट शेयर रहा। हुंडई कोना की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 23.75 लाख से 23.94 लाख रुपये के बीच है।

इसके अलावा चौथे नंबर पर फिर Tata की इलेक्ट्रिक कार Tigor रही। टाटा की इलेक्ट्रिक कार टिगोर की कुल 100 यूनिट्स पिछले साल बिकी। इस हिसाब से टाटा टिगोर का मार्केट शेयर 2.5 फीसदी रहा। Tata Tigor EV की शुरुआती कीमत 9.58 से 9.90 लाख रुपये के बीच है। वहीं साल 2020 में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार Mahindra e-Verito पांचवें नंबर पर रही, जिसकी महज 9 यूनिट्स बिकी।