मेरा नाम लिए बिना इन 2 दिग्गज मंत्रियों को नींद नहीं आती है – चंद्रकांत पाटिल

चंदगढ़ , 25 नवंबर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के राष्ट्रवादी प्रमुख शरद पवार पर टिप्पणी करने के बाद राष्ट्रवादी नेता और चंद्रकांत पाटिल के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।  मंत्री हसन मुश्रीफ, मंत्री जयंत पाटिल और अंकुश काकड़े ने चंद्रकांत पाटिल पर पलटवार किया था।  अब चंद्रकांत पाटिल ने फिर से राष्ट्रवादी नेता पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि मेरा नाम लिए बिना मंत्री मुश्रीफ और जयंत पाटिल को नींद नहीं आती है।

चंदगढ़ में पुणे स्नातक निर्वाचन सीट से उम्मीदवार संग्राम देशमुख व शिक्षक उम्मीदवार जीतेन्द्र पवार के प्रचार के लिए आयोजित सम्मेलन में पाटिल बोल रहे थे।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पाटिल ने कहा कि पुणे स्नातक निर्वाचन सीट भाजपा का गढ़ है।  इस सीट को जीतने का प्रयास महाविकास आघाडी कर रही है।  इसके लिए मंत्री हसन मुश्रीफ और मंत्री जयंत पाटिल ने कमर कस ली है।  दिन में चार बार मेरे नाम का जप करते है. मेरा नाम लिए बिना इन्हे रात में नींद नहीं आती है।
मराठा आरक्षण को लेकर राष्ट्रवादी नेताओं  पर आरोप लगाते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मराठा आरक्षण किसे दिया और किसे मिला यह लोगों को मालूम है।  हमने मराठा आरक्षण का मुदा हाई कोर्ट में टिका कर रखा।  सुप्रीम कोर्ट में एक वर्ष तक इस विषय को बनाये रखा था।  लेकिन महाविकास आघाडी की  सरकार आने के बाद आरक्षण नहीं टिका।  यह किसने किया यह सभी को मालूम है।  इसलिए आरक्षण को लेकर हमारा रुख क्या था ? यह मुश्रीफ, जयंत पाटिल और अजीत पवार नहीं बताये।  भाजपा के स्नातक व शिक्षक के उम्मीदवार साफ चरित्र वाले है और वह निश्चित रूप से चुन कर आएंगे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री भरमूअण्णा पाटिल, गोपालराव पाटिल, शिवाजीराव पाटिल, सभापति एड. अनंत कांबले, उपसभापति मनीषा शिवणगेकर, पूर्व सभापति शांताराम पाटिल, बबन देसाई, समृद्धि काणेकर, रत्नप्रभा देसाई, राम पाटिल, संदीप नांदवडेकर, नितिन फाटक, भावुक गुरव, भरमू पाटिल और सुनील काणेकर उपस्थित थे।