भाजपा शिवसेना के उम्मीदवार सुनील कांबले को बड़े मतों से जिताने का विशेष प्रयास होगा – सदानंद शेट्टी

समाचार ऑनलाइन – हाली मे बीजेपी में शामिल हुए पूर्व नगरसेवक सदानंद शेट्टी ने पुणे कैंटोनमेंट विधानसभा क्षेत्र मे जोरदार चुनाव का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने भाजपा के लिए पुणे छावनी के विजयरथ को खींचने के लिए अपनी कमर कस ली है | मंगलवार पेठ में सुनील कांबले के लिए एक पदयात्रा का आयोजन किया था। जैसे ही सदानंद शेट्टी ने इस यात्रा में हिस्सा लिया, तबी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक गणेश बिडकर, मा. स्थायी समिति के अध्यक्ष सदानंद शेट्टी, पल्लवी जावळे, और कई अन्य अतिथी गण उपस्थित थीं।

मंगलवार पेठ और इलाके में सदानंद शेट्टी का सामाजिक कार्य बहुत बडा है। सक्सेस किया गया एस आर ए जैसे प्रोजेक्ट इससे छावनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा शिवसेना के उम्मीदवार सुनील कांबले को फायदा होगा।

इस समय पत्रकारों से बात करते हुए, सदानंद शेट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, पुणे के पालकमंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, सांसद संजय नाना काकड़े और गणेश बिडकर के नेतृत्व में, मैं भाजपा के लिए बड़े पैमाने पर काम करूंगा और पुणे छावनी के विजयरथ को खिचके लाऊगा । मेरे मित्र कांटोंमेंट निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा शिवसेना के उम्मीदवार सुनील कांबले को बड़े मतों से जिताने का विशेष प्रयास मेरा होगा।