पुणे में मराठा मोर्चा का बड़ा हंगामा ! बंद करवाई महावितरण कंपनी की भर्ती प्रक्रिया 

 

पुणे, 2 दिसंबर 

पुणे में मराठा क्रांति मोर्चा ने बुधवार को पीड़ित परीक्षार्थियों को लेकर महावितरण कंपनी के खिलाफ आक्रामक आंदोलन किया।  रास्तापेठ के बिजली महावितरण के मुख्य कार्यालय जाकर मराठा  मोर्चा ने हंगामा किया।  महावितरण भर्ती प्रक्रिया के आवेदन की जांच बंद करवा दी।  भर्ती प्रक्रिया से एसईबीसी कोटे से मराठा परीक्षार्थियों को अलग करने को लेकर यह आंदोलन किया गया।
  एसईबीसी  आरक्षण कोटे से चुने गए पांच सौ उम्मीदवारों को तत्काल नियुक्ति पत्र देने की मांग आंदोलनकारियों ने की।
मराठा आरक्षण को स्थगित किये जाने से 495 उम्मीदवारों की नियुक्ति रुक गई है।  इसमें महावितरण कंपनी का 2000 पदों के लिए डाक्यूमेंट्स जांच का काम जारी था। यह प्रक्रिया बंद हो गई।

मराठा समाज से हज़ारों युवाओं को राहत 
 दूसरी तरफ मराठा समाज आज भी आरक्षण नहीं मिला है।  उसके बावजूद महावितरण में जारी भर्ती को तात्कालिक रूप से रोकने और बिजली बिल माफ़ करने की मांग को लेकर बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने  कोल्हापुर  में आंदोलन किया।
महावितरण कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते के बाद ज्ञापन देने के लिए अधिकारियों से मिलने के लिए आंदोलनकारी कार्यालय गए।  इस दौरान अधिकारियों  आंदोलनकारियों की  जोरदार बहस हुई।  लेकिन यहां पर तगड़ा पुलिस बंदोबस्त  होने कि वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई।   मराठा समाज के कार्यकर्ताओं ने आक्रामक होने के बाद ऊर्जा मंत्री के कार्यालय से संपर्क किया।  इसके बाद ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत  के कार्यालय की तरफ से भर्ती रोक दी गई है।  इसके बाद भी आंदोलनकारी शांत नहीं हुए।  लेकिन भर्ती रुकने से हज़ारों युवाओं को राहत मिली है।