…तो सिख दंगों को टाला जा सकता था, डॉ. मनमोहन सिंह के बयान से मचा हड़कंप

नई दिल्ली: समाचार ऑनलाइन- देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख दंगों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मनमोहन सिंह ने बताया है कि, अगर तत्कालीन गृह मंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की सलाह मान ली होती तो दिल्ली में सिख दंगों से बचा जा सकता था. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, इंद्र कुमार गुजराल की 100 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

मनमोहन सिंह ने कहा कि, जब दिल्ली में सिख दंगे भड़क गए थे, तो इंदर कुमार गुजराल ने तत्कालीन गृह मंत्री नरसिम्हा राव से संपर्क किया था। गुजराल ने उनसे कहा था कि, अभी स्थिति गंभीर है, इसलिए सरकार को जल्द से जल्द सेना तैनात करने की जरूरत है. हालांकि, तत्कालीन सरकार ने गुजराल की सलाह को गंभीरता से नहीं लिया।

बता दें कि साल 1984 में इंदिरा गांधी की उनके ही अंगरक्षक द्वारा हत्या कर दी गई थी। इसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे थे। देश में लगभग  3,000 से अधिक लोग मारे गए थे। अकेले दिल्ली में ही 2,000 लोग मारे गए थे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे।

इस दौरान जगह-जगह दंगे हो रहे थे. दिल्ली के कई हिस्सों में डकैती और हत्याएं हुईं। लूट के बाद दुकानों, घरों और गुरुद्वारों में आग लगा दी गई। पाकिस्तान से आए सिखों की बस्तियों और गाँवों में व्यापक हिंसा हुई। कुछ को जिंदा जला भी दिया गया था।

visit : punesamachar.com