सड़क पर पैसे गिरने का बहाना कर कार से ले उड़े सवा लाख रुपए 

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में सड़क पर पैसे गिरने का बहाना कर महिला का ध्यान भटकाकर कार में रखे सवा लाख रुपए से भरी बैग लेकर तीन अज्ञात चोर फरार हो गए। यह घटना वडगांव में घटी है। इस मामले में सिंहगड पुलिस स्टेशन में एक 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवायी है। तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता महिला सिंहगड रोड इलाके में वडगांव में उनकी कार खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात शख्स उनके पास आया और सड़क पर आपके पैसे गिर गए हैं। ऐसा बताकर महिला का ध्यान भटका दिया।

महिला कार से नीचे उतरी, इसी दौरान दूसरे शख्स ने उनकी कार की पीछे की सीट पर पैसों से भरा बैग चुरा लिया। उस बैग में सवा लाख रुपए कैश थी, जिसमें सहायक पुलिस निरीक्षक वी.डी. सालुंखे जांच कर रहे हैं।