खिड़की से युवक कर रहा था ताक-झांक, महिला ने उसे रंगेहाथ पकड़ा तो उसने किया महिला के साथ छेड़छाड़

पुणे : जान पहचान वाले युवक खिड़की से घर झांक रहा था, इस बारे में पूछने के लिए महिला जब बाहर आई तो उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।  इस मामले में छोट्या उर्फ आकाश अरुण कंबले (उम्र 24) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 32 वर्षीय महिला ने सहकारनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को पहचानते हैं। रविवार रात पीड़िता अपने परिवार के साथ घर में सोयी हुई थी। उस समय आरोपी खिड़की से उनके घर में झांक रहा था। जब उसने युवक को ऐसा करते देखा तो वो घर से बाहर उससे इसके बारे में पूछने के लिए आई। तभी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

साथ ही उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। पीड़िता ने तुरंत शोर मचाया। उसके बाद महिला का पति बाहर आया। उस समय आरोपी ने उन लोगों के साथ गाली गलौज किया। उसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। इसके अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।