प्रेमिका को फांसी लगाने का तरीका बताने में युवक की जान गई

भोपाल : समाचार ऑनलाईन – सोशल मीडिया पर लेकर होने वाली बातों को लेकर आत्महत्या या हत्या करना का मामला बढ़ा है। सोशल मीडिया के कारण आत्महत्या करने का एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दुपट्टे से फांसी लगने से एक युवक की मृत्यु होने की खबर सामने आई है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि युवक जब दुपट्टे से फांसी लगा रहा था तब वह अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहा था।
मृतक युवक का नाम हितेश कुशवाहा (उम्र 21 वर्ष) है। फांसी कैसे लगाना वह अपनी प्रेमिका को बता रहा था।इसके लिए हितेश ने प्रेमिका को व्हाट्सअप पर कॉल किया था। लेकिन फांसी कैसे लगाना है इसे दिखाने के लिए उसने जो दुपट्टा गले में बांधा था उसका गाठ टाइट हो गया जिसमें दम दुघने से हितेश की मौत हो गई। इस घटना से खलबली मच गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हितेश पूर्व नगरसेवक मानसिंह कुशवाह का भांजा था। हितेश अपने कमरे में प्लास्टिक के ड्रम पर चढ़ा था।फांसी लगाने का तरीका बताने के लिए उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया था। इस दौरान उसने अपने गले में दुपट्टा का गांठ लगाया था। लेकिन अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और फांसी लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार की सुबह जब हितेश अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो घर वालों को कुछ संदेह हुआ। घरवालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं मिला और न ही दरवाजा खुला। इसके बाद दरवाजे को तोड़ दिया गया जिसके बाद यह घटना सामने आई।इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर पसर गई है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हितेश का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। फोन में उसके फांसी लगाने के दो वीडियो होने की जानकारी पुलिस ने दी है।