दुनिया के वो देश जहां होता है सबसे ज्यादा आम का उत्पादन, भारत टॉप पर

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – इन दिनों आम का सीजन है। फलों का राजा आम हर किसी का मनपसंद फल होता है। सीजन में इसकी डिमांड और बढ़ जाती है। आम का सीजन शुरू होते ही लोग इसे अपने-अपने घरों में लेकर जाते है। बेशक शुरुवाती दिनों में ये काफी महंगा बिकता है लेकिन, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है आम के दाम भी सस्ते होने लगते है। इस बीच आज हम आपको बताते है कि दुनिया में सबसे ज्यादा आम की पैदावार कहां होती है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत का आता है जहां सबसे ज्यादा आम का उत्पादन होता है।

वो देश जहां होता है सबसे ज्यादा आम –

भारत – आम के उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का नंबर 1 देश है। हर साल यहां 1.87 करोड़ लाख टन आम की पैदावार होती है। भारत दुनिया का 41 फीसदी आम का उत्पादन करता है। वहीं 50 देशों को 5276.1 करोड़ टन आम एक्सपोर्ट भी करता है।

चीन – दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन आमों के उत्पादन में दूसरे पायदान पर है। चीन हर साल 47 लाख टन आम पैदा करता है।

थाईलैंड – आम के बड़े उत्पादकों में दक्षिण-पूर्व एशियाई देश थाईलैंड का नंबर तीसरा है और वहां सालाना 34 लाख टन आम होता है।

मेक्सिको – मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको में हर साल लगभग 22 लाख टन आम पैदा होता है। कई देशों में वह आम निर्यात करता है।

इंडोनेशिया – दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया भी अग्रणी आम उत्पादक देशों में शामिल हैं। वहां हर साल 21 लाख टन आम होते हैं।

पाकिस्तान – आम की पैदावार के मामले में दुनिया भर में पाकिस्तान का छठा नंबर है। वहां हर साल 15 लाख टन आम होता है, जिसमें कई तरह के आम होते हैं।

ब्राजील – यहां हर साल 14.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा होता है। अमेरिका और यूरोप के कई देशों में ब्राजील से आम मंगाए जाते हैं।

मिस्र – अफ्रीकी महाद्वीप में मिस्र आम का उत्पादन करने वाला सबसे अहम देश है। वहां हर साल 12.5 लाख टन आम पैदा होते हैं।

बांग्लादेश – बांग्लादेश को आम का उत्पादन करने वाले अहम देशों में नौवें पायदान पर गिना जाता है। बांग्लादेश हर साल साढ़े 11.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा करता है।