खंडाला परिसर में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा

खंडाला | समाचार ऑनलाइन 
पुणे मुंबई रेलवे स्टेशन के बीच खंडाला टनल परिसर में आज मालगाड़ी का  डिब्बा पटरी से उतर गया , जिसके चलते इस रूट पर यातायात कुछ देर के लिए ठप्प हो गई है। यह घटना आज सुबह पांच बजे करीब घटी है।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI,B01DDP7D6W,B07DJHWT5V’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c38d8874-b0e2-11e8-878a-ad4b65c2df67′]

जानकारी के मुताबिक, सुबह पांच बजे के आसपास मुंबई से पुणे की ओर आ रही मालगाड़ी खंडाला की चट्टान से होकर गुजर रही थी। तभी अचानक मालगाड़ी के एक डिब्बा पटरी से उतर गया।  इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई हानी नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन की ओर से तुरंत पुणे और मुंबई की ओर जानेवाली यातयात ठीक की गयी है।

गुरुवार पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे की यातयात चंद घंटों के लिये बंद

मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की यह कोई पहली घटना नहीं है।  इसके पहले भी कई घटना कुछ दिनों पहले घट चुकी है ,इसीलिए पुणे मुंबई रेल प्रशासन पर कड़े सवाल खड़े हो रहे है|