‘इस’ कंपनी ने लॉन्च किया महज 31 हज़ार रुपए में इलेक्ट्रिक बाइक!

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दिन व दिन बढ़ रहे प्रदुषण को काम करने के लिए कई लोग इलेक्ट्रिक बाइक का उपयोग कर रहे है। यह एक अच्छा कदम है। अब चीनी टेक कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। इस कंपनी का नाम शाओमी है। जो अपने स्मार्टफोन के लिए फेमस है। Himo T1 एक इलेक्ट्रिक बाइक है। Himo चीन का ही ब्रांड है जिसे शाओमी फंड करती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 2,999 युआन (लगभग 31,000 रुपये) है।

लुक और डिजाइन की बात करें तो ये मोपेड जैसा लगता है। डिजाइन में ज्यादा कुछ नहीं है कंपनी ने इसे सिंपल रखने पूरी कोशिश की गई है। हालांकि ये चीन के अलावा भारत या दूसरे देशों में बेचा जाएगा की नहीं इसकी जानकारी अभी तक कंपनी ने नहीं दी है। इसकी बिक्री चीन में 4 जून से शुरू होगी।

फीचर्स –
– इस इलेक्ट्रिक बाइक में मल्टी फंक्शन कॉम्बिनेशन स्विच, स्टार्ट बटन और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले दी गई है।
– Himo T1 इलेक्ट्रिक बाइक में 14,000mAh की बैटरी दी गई है।
– एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चला सकते हैं।
– इस इलेक्ट्रिक बाइक में 350W का ब्रशलेस परमानेंट मैग्नेट मोटर लगाया गया है।
– Himo T1 बाइक में डुअल ब्रेक सिस्टम दिया गया है, जिनमें फ्रंट में हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक है और रियर में ड्रम ब्रेक सिस्टम का यूज किया गया है।
– इस बाइक को 48V से चार्ज किया जा सकता है।
– Himo T1 में 10,000 cd ब्राइटनेस वाला हेडलैंप लगाया गया है। यह 15 मीटर आगे तक रौशनी कर सकता है और लो बीम पर 5 मीटर तक रौशनी देगा।
– इस इलेक्ट्रिक बाइक Himo T1 का वजन 53 किलोग्राम है।
– यह तीन कलर वेरिएंट्स मे उपलब्ध होगा। इनमें रेड, ग्रे और व्हाइट शामिल है।