पुणे के धनकवड़ी में 32 वर्षीय महिला का शव रक्त से लथपथ मिलने से खलबली, हमलावर की तलाश शुरू

पुणे, 22 मई : शहर में हत्या का सिलसिला जारी हैं। फिर से सहकारनगर क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर हमलावरों ने निर्दयता से हत्या करने की घटना सामने आई है। महिला के घर में रक्त के छींटे इधर -उधर बिखरे नज़र आये है। आरोपी अज्ञात है। पुलिस सुराग लगाने में जुट गई है।

मृतक महिला का नाम कल्पना घोष (उम्र 32 ) है। इस मामले में सहकारनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने का काम जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घोष धनकवड़ी परिसर में रहती थी। जानकारी मिली है कि वह फ्लैट में अकेले रहती थी। वह मूल रूप से बंगाल की थी। शनिवार की सुबह इस बिल्डिंग के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। कल्पना रक्त से लथपथ पड़ी हुई थी। शव को ससून हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

जानकारी मिलने पर डीसीपी सागर पाटिल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम तैयार कर जांच के निर्देश दिए. है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या रात में की गई है। ऐसा दिख रहा है कि हत्या चोरी के उद्देश्य से की गई नज़र नहीं आती है। हत्या की वजह और आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोपी की तलाश की जा रही है।