सगे बेटे ने बाप की हत्या कर डाली, शव को घर से बाहर सड़क पर फेंक कर भर पेट खाना खाया 

नागपुर, 27 नवंबर : नागपुर शहर के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन सीमा में अमर नगर परिसर में सगे बेटे ने अपने पिता की निर्शंस हत्या  कर दी।  यह घटना मामूली बात को लेकर हुई. बेटे ने पिता को धारदार हथियार से लगातार वार कर हत्या कर दी।  हत्या के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया।

मृतक का नाम सम्राट रंगारी (उम्र 55 ) है।  आरोपी सिकंदर रंगारी (उम्र 19 ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  सिकंदर के दिमागी रूप से बीमार होने की जानकारी सामने आई है।

हिंगना पुलिस ने हत्या के मामले की जांच की  शुरुआत की है।   सिकंदर एमआईडीसी के एक कंपनी में काम करता है।  जबकि मृतक सम्राट क्या काम करते थे इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।  घटना के वक़्त मृतक सम्राट  सिकंदर दोनों घर पर थे।  उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में यह विवाद हिंसक रूप ले लिया।  इसी दौरान सिकंदर ने अपने पास रखे धारदार हथियार से पिता पर कई वार किया।  जब पिता की मौत हो गई तो आरोपी ने शव को सड़क पर फेंक दिया।

पिता का शव फेंकने के बाद आरोपी घर में बंद हो गया। इतना ही नहीं जब लोग  उसके घर गए तो वह नंगे खाना खा रहा था।  आरोपी को मनोरोगी बताया जा रहा है। फ़िलहाल एमआईडीसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  मामले की जांच की जा रही है।