बिहार में अपराध के पंजे खूंखार हुए, अब नाबालिग को हवस का शिकार बनाया

 

छपरा : समाचार ऑनलाईन – बाढ़ और बारिश से तबाह बिहार में अपराधियों के पंजों में खून लग गए है। लगातार लड़कियों और महिलाओं की अस्मत से खेला जा रहा है। अब एक सातवी में पढ़ने वाली मासूम का हवस का शिकार बनाया गया है और सुशासन बाबू के सपनों के बिहार पर फिर एक बार कलंक लग गया है। बिहार के छपरा में मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी गांव के एक अधेड़ व्यक्ति ने रविवार की शाम अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी मिथिलेश कुमार मिश्र ने छात्रा को बहलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ मुंह काला किया।

रविवार शाम की घटना
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम छात्रा ट्यूशन पढ़ कर अपने घर लौट रही थी। इसी बीच मिथिलेश कुमार मिश्र उसे अपने घर बुलाकर ले गया। पहले उसने अश्लील हरकतें कीं और बाद में उससे रेप किया। सोमवार की सुबह जब छात्रा की हालत बिगड़ने लगी और शरीर से खून निकलने लगा। मां द्वारा विश्वास में लेकर पूछे जाने पर उसने पूरी घटना सुनाई।

छात्रा के परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेज दिया। छात्रा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुई की कक्षा सात की छात्रा है। जिस विद्यालय में छात्रा पढ़ती है उसी विद्यालय में आरोपी की पत्नी रसोइया का काम करती है। छात्रा अपने स्कूल की रसोइया का घर समझ चली गयी। जब छात्रा घर गयी तो आरोपी के अलावा उसके घर में कोई नहीं था। घर में किसी के नहीं रहने के कारण मिथिलेश ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ ससुराल में मिले तड़का पर रहता है। वह दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये। घटना के बाद आरोपी और उसकी पत्नी गांव छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।