पुणे जिले में नहीं थम रहा है महामारी का प्रकोप

24 घँटे के भीतर कोरोना के 12 हजार से ज्यादा नए मामले

पुणे। तमाम निर्बंध और कड़े उपायों के बाद भी पुणे जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप कहीं थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में गत 24 घँटे के भीतर 12 हजार 377 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सोमवार को कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख 48 हजार 393 तक पहुंच गया है, जिसमें से 5 लाख 39 हजार 430 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 98 हजार 345 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 10 हजार 618 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.64 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 84.19 फीसद रह गया है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख पार कर गया है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। संभाग में सोमवार तक कुल 55 लाख 97 हजार 553 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 9 लाख 3 हजार 899 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 7 लाख 63 हजार 250 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 22 हजार 213 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 18 हजार 333 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.53 फीसदी व डेथ रेट 2.3 फीसदी दर्ज हुआ है।

संभाग में 15, 272 नए मामले

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 15 हजार 272 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 12 हजार 377 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 854, सोलापुर में 1187, सांगली में 487 और कोल्हापुर जिले में 367 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 9708 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 8332, सातारा जिले के 453, सोलापुर जिले के 566, सांगली जिले के 241 और कोल्हापुर जिले के 116 मरीज शामिल हैं।

अन्य जिलों की आबोहवा

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 73 हजार 332 हो गया है। इसमें से 63 हजार 436 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1949 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 7947 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 71 हजार 225 हो गई है। इसमें से 60 हजार 109 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2108 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 9008 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार 554 हो गया है। इसमें से 49 हजार 902 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1846 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 3806 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 54 हजार 395 संक्रमितों में 1812 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 50 हजार 373 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 2210 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।