इकलौते बेटे की हत्या, माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

पुणे : गाड़ी पार्क करने के छोटे से मुद्दे पर हुए विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह दुखद घटना सोमवार रात साढे दस से 11 बजे के बीच में हुई। यह घटना वाशिम जिले के शेलुबाजार परिसर में घटी। मृत युवक का नाम विट्ठल अशोक पानभरे है। कल दोपहर में ही विट्ठल की बहन की शादी हुई थी। घर में खुशी का माहौल था, ऐसे में घर के जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शेलुबाजार के विट्ठल पानभरे और कुलदीप गाढवे में पहले से ही छोटा-मोटा विवाद था। सोमवार रात साढे दस से 11 बजे के बीच फोर विलर लगाने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में दोनो के बीच कहासुनी हुई और अंत में इस विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। गुस्से में आकर कुलदीप गाढवे ने विट्ठल पर चाकू से वार किया। विट्ठल अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। उसकी 4 बहने हैं। वही आरोपी की दो बेटियाँ हैं। विट्ठल की मौत से पूरे गांव मे मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद गाढवे फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने उसे ढूंढ कर पकड़ लिया।