लोहगांव एयरपोर्ट से विमान यात्री करने वाले यात्रियों की संख्या घटी

पुणे : समाचार ऑनलाईन – लोहगांव एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान संख्या में कमी आने की जानकारी समीक्षा में सामने आई है। स्वाभाविक रूप से विमान यात्रियों की संख्या घटी है। पिछले चार वर्षों में पहली बार मार्च महीने में पुणे से आने-जाने विमान यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 18 हजार कम हुई है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। डीजीसीए द्वारा विमान यात्रा की हर महीने विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाती है। इनमें सामान्य रूप से चालू महीने की पिछले वर्ष के महीनों के आंकड़ों से तुलना की जाती है। यह तुलना करने पर पिछले चार वर्षों में यह बड़ी बात सामने आई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष यात्रियों की संख्या घट गई है। 2018 में लोहगांव एयरपोर्ट से 7 लाख 7,847 यात्रियों ने यात्रा की थी। इसकी तुलना में जनवरी 2019 में 7 लाख 62,987 थी। फरवरी में 2018 में 7 लाख 6,481 और फरवरी 2019 में 6 लाख 2,316 लोगों ने विमान से यात्रा की। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण ही उड़ानों की संख्या कम हुई है। हाल ही में जेट एयरवेज ने अपनी विमान सेवाएं बंद कर दी है। पुणे से जेट एयरवेज की हर रोज 18 विमान उड़ान भरती थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लोहगांव एयरपोर्ट की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि अब उसकी जगह अन्य यात्री विमानों ने ले लिया है।

यात्रियों की संख्या घटने की वजह 

* दैनिक उड़ानों की संख्या 200 से घटकर 165 हो गई है
* जेट एयरवेज की उड़ाने मार्च के दूसरे पखबारे से ही बंद है
* बाजार में मंदी का असर

लोहगांव एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्री

वर्ष 2019 में
जनवरी            – 7,62,987
फरवरी            – 7,06,481
मार्च              – 6,85,493

वर्ष 2018  में  
जनवरी        – 7,07,847
फरवरी        – 6,67,670
मार्च         – 7,02, 316