पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े 9 लाख पार

संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या साढ़े 9 लाख पार हो गई। गुजरे 24 घँटों के भीतर 9131 नए मामले सामने आए वहीं 8537 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में संक्रमितों संख्या 9 लाख 52 हजार 413 तक पहुंच गया है, जिसमें से 8 लाख 48 हजार 364 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 89 हजार 220 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 14 हजार 829 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.56 फीसदी और रिकवरी रेट 89.08 फीसद दर्ज हुआ है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 15 हजार 445 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 9131 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2026, सोलापुर में 1625, सांगली में 1354 और कोल्हापुर जिले में 1309 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 13 हजार 131 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 8537, सातारा जिले के 863, सोलापुर जिले के 1548, सांगली जिले के 1306 और कोल्हापुर जिले के 877 मरीज शामिल हैं।

महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिबंध टीकाकरण की मुहिम जोरों में है। महामारी से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में अब तक करीबन 24 लाख 92 हजार 940 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सातारा जिले में 6 लाख 75 हजार 448, सोलापुर जिले में 4 लाख 48 हजार 642, सांगली जिले में 6 लाख 42 हजार 226 और कोल्हापुर जिले में 11 लाख 7 हजार 818 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में अब तक 13 लाख 88 हजार 454 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 11 लाख 98 हजार 757 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 63 हजार 254 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 26 हजार 443 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 86.34 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 31 हजार 160 हो गया है। इसमें से 1 लाख 2 हजार 9 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2539 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 26 हजार 612 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 24 हजार 396 हो गई है। इसमें से 1 लाख 4 हजार 108 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3395 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 16 हजार 893 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 96 हजार 413 हो गया है। इसमें से 76 हजार 292 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2787 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 17 हजार 334 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 84 हजार 72 संक्रमितों में 2893 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 67 हजार 984 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 13 हजार 195 मरीजों का इलाज चल रहा है।