मुगलों ने इस देश को अमीर बनाया, इस विवादित पोस्ट पर यूजर्स ने स्वरा भास्कर को किया ट्रोल

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – अभिनेत्री स्वरा भास्कर ऐसी अभिनेत्रियों में से एक जो पॉलिटिकल और सोशल टॉपिक्स पर खुलकर अपने विचार रखती है। इसकी वजह से वह कई बार ट्रोल हो चुकी है। ऐसा फिर से कुछ देखने को मिला है। स्वरा ने एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा है कि मुगलों ने इस देश को अमीर बनाया है। स्वरा द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया था कि मुगलों ने विजेता के रूप में भारत आये लेकिन वे उपनिवेशवादी नहीं बल्कि भारतीय के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने व्यापार, विकसित रोड, समुद्र मार्ग, बंदरगाहों को प्रोत्साहन दिया। मुगलों के काल में हिंदू सबसे अधिक अमीर थे। इस पर स्वरा भास्कर ट्रोल हो गई है।

एक यूजर ने कहा मुगल लुटेरे थे कुछ  यूजर्स ने कहा है कि मुगल लुटेरे थे और उन्होंने देश के कई हिंदूओं की हत्या की थी। कुछ यूजर्स ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, मंगल पांडे जैसे लोग क्या पागल थे क्या? एक यूजर ने लिखा, मुगलों को लेकर केवल एक ही बात सही है कि उन्होंने देश का उतना नुकसान नहीं किया जितना अंग्रेजों ने किया था। मुगलों का समर्थन करने पर कई लोग स्वरा से नाराज है।
फिल्म ‘शीरखुर्मा’ में आएगी नजर 
अगर स्वरा भास्कर की फिल्मों की बात करें तो स्वरा फिलहाल अपनी फिल्म ‘शीरखुर्मा’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म के निर्देशक फराज आरिफ अंसारी है। इस फिज्म में सुरेखा सिकरी, दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर नजर आएगी। इस फिल्म में कल्याणी मुले, एलेना रोक्साना, मारिया फर्नांडिस और जितिन गुलाटी जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आएंगे।